Tuesday, November 19, 2019

सर्वधर्म प्रार्थना के साथ, मना नैनीताल का 178वां बर्थ डे


हवन यज्ञ, कुरान की आयतें, गुरुवाणी का पाठ, बाइबिल के उपदेश और बौद्ध धर्म अनुयाइयों की प्रार्थना के साथ सोमवार को नगरवासियों ने सरोवर नगरी का 178वां बर्थ डे मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और विशिष्टि अतिथि स्थानीय विधायक संजीव आर्य ने केक काटा। सभी क्षेत्रवासियों ने कहा हैप्पी बर्थ डे नैनीताल।


स्थानीय ताल चैनल के तत्वावधान में मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में हुए कार्यक्रम में पंडित केसी सुयाल ने हवन यज्ञ कराया। यशपाल आर्य, संजीव आर्य, मारुति नंदन साह, डीएन भट्ट, जेके शर्मा और जीत सुयाल हवन यज्ञ में मुख्य यजमान रहे। इसके बाद क्रिश्चयन समुदाय के फादस जेरम ने बाइबिल का पाठ किया तो सिख समुदाय के ग्रंथी गुरप्रीत सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया। इसके साथ ही हाजी सैयद मुमताज अली ने कुरान की आयतें तो बौद्ध धर्म के लोपासांग सत्या ने अमन व शांति की प्रार्थना की। इसके साथ ही बर्थ डे समारोह की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा नगरवासी मिलजुल कर शहर का बर्थ डे मना रहे हैं। इसी के साथ ही जनता से पौधे लगाने की अपील भी की गई। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि सरोवर नगरी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसको बचाने के लिए सभी जनता को प्रयत्न करने चाहिए। इससे पूर्व दिल्ली से आए जगदीश वर्मा ने कविता कही। इस दौरान मुख्य आयोजक ताल चैनल के महाप्रबंधक मारुति नंदन साह व निदेशक दीपक बिष्ट ने सभी लोगों का आभार जताया। इसके बाद यहां केक काटा गया जिसे मौजूदा अतिथियों समेत बच्चों को केक वितरित किया गया। हालांकि कुछ बच्चे बर्थ डे सेलीब्रेशन करते हुए एक-दूसरे के मुंह में केक लगाते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन सौम्या सुयाल, चंद्रशेखर जोशी और शमशाद हुसैन ने किया।

लगभग 200 पाउंड का केक काटा

सरोवर नगरी के 178वें बर्थ डे पर लगभग 200 पाउंड का केक काटा गया। इसमें होटल मनु महारानी, शेरवानी हिल टाप, पीडब्ल्यूडी, शेरवुड, ऑल सेंट्स, सेंट जेवियर, बिडला विद्या मंदिर, नैनी रिट्रिट, नैनीताल क्लब, नैनीताल ज्यू, बिशप शॉ समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, राजकीय विभागों की ओर से भेजे गए केक शामिल रहे।
बॉक्स...

नैनीताल के बर्थ डे में इनको मिला सम्मान

-शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अजय रावत

-चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. एमएस दुग्ताल

-खेल के क्षेत्र में घनश्याम लाल साह

-विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. शशिभूषण पांडे

-पत्रकारिता के क्षेत्र में माधव पालीवाल

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद...

नगर पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा, भवाली पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, विमल चौधरी, गोपाल रावत, नीरज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, सुरेश आर्य, अशोक तिवारी, तेज सिंह नेगी, आशा शर्मा, ईशा साह, मनोज जोशी, दीप सुयाल, सरस्वती खेतवाल, महेश तिवारी, विमला अधिकारी, हरीश बिष्ट, हरीश भट्ट, कुंदन बिष्ट, मनोज पवार, निखिल जोशी, कनक साह, विक्रम राठौर, राजू मनराल, विकास जोशी, भुवन आर्या, सोनी अनिस, वैभव आर्य आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

What time should I go for Nainital trip?

Travel and holiday tours are the time where people rejuvenate and reenergize their body and soul. Traveling is the perfect gateway to escap...